रांची में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

Drug Bust India: नशे के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद की गई है।

रूरल SP प्रवीण पुष्कर ने Media को बताया कि पुलिस कप्तान राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि नामकुम के हाईटेंशन मैदान में कुछ युवक अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम बनाकर छापेमारी की।

Drug Bust India

छापेमारी के दौरान पुलिस ने High Tension ground में एक कार, स्कूटी और बाइक के पास कुछ युवकों को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान रमीज राज, मो. अब्दुल और मो. जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान Police ने उनके पास से 6.4 ग्राम ब्राउन शुगर की 3 पुड़िया, तीन मोबाइल फोन और 4,000 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा एक कार, एक स्कूटी और एक Motorcycle भी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुनाफा कमाने के लिए संगठित तरीके से नशे का कारोबार कर रहे थे।

इस मामले में नामकुम थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img