रांची में निजी स्कूल शुल्क पर पहली जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक, अभिभावकों को मिलेगी राहत

Ranchi School Fees : रांची जिले में निजी विद्यालयों के शुल्क निर्धारण को लेकर जिला प्रशासन ने आज एक महत्वपूर्ण पहल की। उपायुक्त राँची की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच एवं निर्णय समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। यह समिति 20 मार्च 2026 को गठित की गई थी, जिसका उद्देश्य निजी स्कूलों द्वारा वसूले जा रहे शुल्क की समीक्षा कर अभिभावकों को राहत देना है।

बैठक में अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। Jharkhand Parents Association द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और उसमें उठाए गए प्रमुख मुद्दों को भी गंभीरतापूर्वक देखा गया। समिति के समक्ष स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि, विभिन्न मदों में अतिरिक्त शुल्क वसूली और नियमों के पालन से जुड़े मामले रखे गए।

Jharkhand Parents Association के अध्यक्ष अजय राय ने बैठक को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान थे, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से अब समाधान की दिशा में पहल होती दिख रही है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

अजय राय ने यह भी कहा कि प्रत्येक निजी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) का गठन अनिवार्य होना चाहिए, जिससे अभिभावकों की भागीदारी बढ़े और मनमानी पर रोक लग सके।

उन्होंने आशा जताई कि यदि समिति निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करती है, तो आगामी शैक्षणिक सत्र (Academic Session) में अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img