Winners of Civic Elections Honored in Ranchi : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मारवाड़ी भवन (Marwari Bhawan) में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हाल ही में हुए निकाय चुनाव में विजयी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और रांची के पूर्व मेयर संजीव विजयवर्गीय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विशेष अतिथियों में यूपीएससी अभ्यर्थी ईशा जैन, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता और सरायकेला नगरपालिका के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है। उन्होंने समाज के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे अपने कार्यों से समाज का नाम और ऊंचा करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
