रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई बारों में छापेमारी, ड्रग्स नेटवर्क के संकेत

Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस ने बीती देर रात बड़ा एक्शन लेते हुए शहर के कई नामी बारों में एक साथ छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बारों में गुप्त रूप से ड्रग्स का कारोबार चल रहा है और युवाओं को नशा बेचा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे किसी को भागने या सबूत छिपाने का मौका नहीं मिला।

रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स (LOD) बार में पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की मौके पर ही जांच की गई। पुलिस ने बार के हर हिस्से की तलाशी ली और देर रात तक अभियान जारी रहा। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि कुछ हाई प्रोफाइल लोग भी यहां ड्रग्स लेने आते हैं। इस आधार पर मौजूद सभी लोगों की गहन जांच की गई और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को ड्रग्स सप्लाई से जुड़े बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। आशंका है कि यह गिरोह बाहर से नशा मंगाकर शहर में सप्लाई करता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध कारोबार का मुख्य निशाना युवा वर्ग था। पार्टी और बार के माहौल में युवक-युवतियों को नशे की ओर आकर्षित किया जा रहा था।

पुलिस ने इसे शुरुआती कार्रवाई बताते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में और भी जगहों पर छापेमारी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img