रांची के रातू में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Ratu Drowning Incident: राजधानी रांची के रातू प्रखंड के बाजपुर पंचायत स्थित पंडरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत (Death of Children) हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे दोपहर में घर से खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते वे गांव के पास स्थित एक तालाब तक पहुंच गए। इसी दौरान वे नहाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन उन्हें तालाब (Pond) की गहराई का अंदाजा नहीं था।

गहरे पानी में जाने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक स्थिति का पता चलता और बचाव की कोशिश की जाती, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत तालाब में कूदकर उन्हें बचाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img