रांची रेल मंडल में मरम्मत कार्य, 24 से 31 मार्च तक कई ट्रेनों के रूट बदले

Ranchi : रांची रेल मंडल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। कोयल नदी पर नगजुआ और लोहरदगा के बीच स्थित पुल संख्या 115 की मरम्मत के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, 24 से 31 मार्च के बीच कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बदले हुए रूट से चलेंगी। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (20408) और (12454) 25 और 28 मार्च को टोरी-बरकाकाना-मेसरा मार्ग से रांची पहुंचेगी। वहीं रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20407) और (12453) 26 और 29 मार्च को इसी मार्ग से संचालित होगी।

चोपन-रांची एक्सप्रेस (18632) 26, 28 और 30 मार्च को, जबकि रांची-चोपन एक्सप्रेस (18631) 25, 27 और 29 मार्च को बदले हुए मार्ग से चलेगी। सासाराम-रांची एक्सप्रेस (18636) और रांची-सासाराम एक्सप्रेस (18635) 24 से 31 मार्च तक प्रतिदिन परिवर्तित रूट से संचालित होंगी। इसके अलावा अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस (08612) 26 मार्च और सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (08611) 30 मार्च को रांची स्टेशन को बायपास करते हुए बरकाकाना-मुरी मार्ग से चलेगी। तकनीकी कारणों से हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन (58663/58664 और 58665/58666) 24 से 31 मार्च तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

वहीं, आद्रा मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 24 मार्च को रांची-हावड़ा एक्सप्रेस (18628) कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटानगर-खड़गपुर मार्ग से चलाई जाएगी। हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (18627) भी इसी दिन बदले हुए रूट से संचालित होगी। बताया गया कि 23 मार्च को कोयल नदी स्थित पुल संख्या 115 पर 26.8 मीटर लंबा गर्डर सफलतापूर्वक लगाया गया है। यह कार्य रेलवे अधिकारियों की निगरानी में पूरा किया गया। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

Also Read : रांची में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी की मांग, कारोबारी परिवार दहशत में

Hot this week

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश, आरोपी कोर्ट में पेश

Ranchi : झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img