खूंटी में सड़क हादसा, हेलमेट खुलने से सिर में लगी चोट, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Road accident in Khunti : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत National Highway पर खूंटी बाजार टांड़ के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरि मुंडू के रूप में हुई है, जो DAV रोड का निवासी था और मूल रूप से मुरहू प्रखंड के डोल्डा गांव का रहने वाला था।

बैरिकेड से टकराई बाइक

जानकारी के अनुसार हरि मुंडू सोमवार रात बाइक से भगत सिंह चौक की ओर से बाजार टांड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क के बीच लगाए गए ट्रैफिक बैरिकेड से उसकी बाइक टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक से उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा।

दूसरे वाहन की चपेट में आया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरने के तुरंत बाद सामने से आ रहे एक वाहन की चपेट में आने से उसे सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक के माथे से काफी खून बहने लगा।

हेलमेट खुलने से बढ़ी गंभीरता

बताया जा रहा है कि हरि मुंडू ने Helmet पहन रखा था, लेकिन दुर्घटना के दौरान वह खुल गया, जिससे सिर पर गहरी चोट आई।

स्थानीय युवाओं ने तुरंत मदद करते हुए उसके सिर पर कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश की और ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान हुई मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img