Road accident in Palamu : झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पाटन थाना क्षेत्र के करिहार गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश राम और मनातू थाना क्षेत्र के चक निवासी रामशरण दास (Ramsharan Das) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामशरण दास और ओमप्रकाश राम एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। उनके साथ एक बच्ची भी थी।
इसी दौरान Daltonganj-Patan Road पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में पहली बाइक पर सवार दोनों लोगों और बच्ची को चोटें आईं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार विकास कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामशरण दास और ओमप्रकाश राम को मृत घोषित कर दिया।
पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम Medinirai Medical College and Hospital में किया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई है।

