अप्रैल में दो दिन बंद रहेगा बाजार, जानिए पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Stock Market Holiday 2026 : निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए इस सप्ताह लंबा वीकेंड रहने वाला है। 3 अप्रैल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर Stock Market बंद रहेंगे। इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। ऐसे में अब बाजार में नियमित कारोबार सोमवार, 6 अप्रैल से शुरू होगा।

इस दिन BSE और National Stock Exchange में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सहित सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग और सेटलमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे।

अप्रैल में एक और दिन बंद रहेगा बाजार

अप्रैल महीने में बाजार एक और दिन बंद रहेगा। 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के कारण भी ट्रेडिंग नहीं होगी। इस तरह अप्रैल में कुल दो दिन बाजार बंद रहेगा।

2026 में कब-कब बंद रहेंगे बाजार

3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल – डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
1 मई – महाराष्ट्र दिवस
28 मई – बकरीद
26 जून – मुहर्रम
14 सितंबर – गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर – दशहरा
10 नवंबर – दिवाली (बालिप्रतिपदा)
24 नवंबर – गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर – क्रिसमस

सामान्य दिनों में बाजार का समय

सामान्य दिनों में Stock Market सोमवार से शुक्रवार तक खुलता है। प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 से 9:15 बजे तक होता है, जबकि नियमित कारोबार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलता है।

कमोडिटी मार्केट में भी रहेगा अवकाश

3 अप्रैल को Multi Commodity Exchange और National Commodity and Derivatives Exchange में भी पूरे दिन ट्रेडिंग नहीं होगी।

छुट्टी से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव

छुट्टी से एक दिन पहले 2 अप्रैल को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73,319 के करीब पहुंच गया, जबकि निफ्टी 33 अंक बढ़कर 22,713 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबार के दौरान दोपहर में बड़ी गिरावट भी देखी गई थी, लेकिन अंतिम समय में बाजार में जोरदार रिकवरी आई।

Hot this week

रांची में अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया इलाके में बीती...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img