Stock Market Loss: ईरान जंग से टेंशन में बाजार, 4 दिन में ₹1.75 लाख करोड़ स्वाहा

US and Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे जंग की स्थिति बढ़ रही है, निवेशकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बीते सप्ताह इसका बड़ा असर देखने को मिला, जब महज चार कारोबारी दिनों में निवेशकों की करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये की दौलत साफ हो गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से सात कंपनियों को भारी नुकसान हुआ। इनमें सबसे ज्यादा घाटा मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई को उठाना पड़ा।

सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट

अमेरिका-ईरान तनाव खत्म होता नजर नहीं आ रहा है और इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख रहा है। भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो बीते सप्ताह BSE सेंसेक्स 949.74 अंक यानी 1.27 प्रतिशत गिर गया। वहीं NSE निफ्टी भी 294.9 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की टॉप-10 कंपनियों में से सात का मार्केट कैप घट गया। हालांकि तीन कंपनियां इस ग्लोबल टेंशन के बीच भी अपने निवेशकों को फायदा देने में सफल रहीं।

ये रहीं टॉप-3 लूजर कंपनियां

रामनवमी के कारण बीते सप्ताह शेयर बाजार चार दिन ही खुला था। इन चार दिनों में सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप घटकर 18.24 लाख करोड़ रुपये रह गया। निवेशकों को 89,720 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
  • एचडीएफसी बैंक दूसरे नंबर पर रहा। इसका मार्केट कैप 37,249 करोड़ रुपये घटकर 11.64 लाख करोड़ रुपये रह गया।
  • तीसरे नंबर पर एसबीआई रहा। इसका मार्केट कैप 35,399 करोड़ रुपये कम होकर 9.42 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

इन कंपनियों ने भी कराया नुकसान

रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के अलावा अन्य कंपनियों के निवेशकों को भी घाटा हुआ।
कंपनी — मार्केट कैप — घाटा

  • ICICI Bank — 8.83 लाख करोड़ रुपये — 8,122 करोड़ रुपये
  • Bharti Airtel — 10.50 लाख करोड़ रुपये — 2,480 करोड़ रुपये
  • HUL — 4.87 लाख करोड़ रुपये — 2,091 करोड़ रुपये
  • TCS — 8.67 लाख करोड़ रुपये — 271 करोड़ रुपये

बाजार में गिरावट, लेकिन इन कंपनियों ने कराई कमाई

जहां सात बड़ी कंपनियों ने निवेशकों को नुकसान कराया, वहीं तीन कंपनियों ने मुनाफा दिया।

  • एलएंडटी का मार्केट कैप 18,052 करोड़ रुपये बढ़कर 4.90 लाख करोड़ रुपये हो गया।
  • बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू 8,680 करोड़ रुपये बढ़कर 5.25 लाख करोड़ रुपये हो गई।
  • आईटी कंपनी इंफोसिस की मार्केट वैल्यू 6,245 करोड़ रुपये बढ़कर 5.15 लाख करोड़ रुपये हो गई।
    अमेरिका-ईरान तनाव जारी रहने की वजह से आने वाले दिनों में भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और निवेशकों की नजर अब ग्लोबल हालात पर टिकी हुई है।

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Hot this week

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...

Topics

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img