सारंडा में आंधी-तूफान से हादसा, कोबरा जवान की मौत

Ranchi : सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। तेज आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ गिरने से CRPF के कोबरा जवान की मौत हो गई। बीती देर रात बाबू डेरा कैंप के पास तेज हवा और बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की पुष्टि करते हुए डॉ. माइकल राज ने बताया कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान के बीच मौसम बड़ी चुनौती बना हुआ है।

बिहार के रहने वाले थे जवान

शहीद राकेश कुमार सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img