जमशेदपुर में रामनवमी पर ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, कई वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Strict traffic arrangements in Jamshedpur : जमशेदपुर में रामनवमी (Ram Navami) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

त्योहार के दौरान संभावित भीड़, जुलूस और अखाड़ों के आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने 27 मार्च से 29 मार्च की सुबह 6 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 27 मार्च को सुबह 6 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश और संचालन पर रोक रहेगी।

वहीं 28 मार्च को दोपहर 1 बजे से 29 मार्च की सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, बसें, चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

रामनवमी के दिन 28 मार्च को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी रहेगी। इस दिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख और संवेदनशील मार्गों (Sensitive Routes) पर तीन पहिया वाहनों का संचालन भी बंद रहेगा।

इन मार्गों में गोलमुरी चौक, आरडी टाटा गोलचक्कर, सागर होटल चौक, नौ नंबर टैक्सी स्टैंड, बसंत टॉकीज, मिनी बस स्टैंड, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब, किताब लाइन, पुराना कोर्ट मोड़ और स्वर्णरेखा घाट की ओर जाने वाले रास्ते शामिल हैं।

यह ट्रैफिक प्लान ट्रैफिक DSP कार्यालय द्वारा डीसी, SSP और ट्रैफिक DSP के निर्देश पर लागू किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Hot this week

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश, आरोपी कोर्ट में पेश

Ranchi : झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img