पलामू में महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान चंचला देवी के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली थीं। उनकी शादी वर्ष 2024 में मड़वा निवासी कुंदन सिंह से हुई थी। चंचला देवी का आठ महीने का एक बच्चा भी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के अनुसार, मृतका के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चंचला देवी की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले चंचला देवी ने अपनी मां को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी।

ससुराल पक्ष का अलग दावा

वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, परिजनों का दावा है कि शव पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img