हजारीबाग में बंद का व्यापक असर, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Girl Murder case Jharkhand: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी (Arrest) नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को हजारीबाग बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला।

बंद के दौरान शहर के कई बाजार पूरी तरह बंद रहे। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर घटना के खिलाफ विरोध जताया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

नेताओं की चेतावनी के बाद बुलाया गया बंद

BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को चेतावनी दी थी कि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर हजारीबाग बंद किया जाएगा। इसके बाद यह बंद बुलाया गया। बंद के दौरान सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव सहित कई नेता एकजुट नजर आए।

घटना से पूरे राज्य में आक्रोश

बताया जा रहा है कि 25 मार्च को 12 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध हालत में मिला था। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या (Murder) की गई। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है और लगातार इसकी निंदा हो रही है।

राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

आदित्य साहू ने कहा है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 2 अप्रैल को राज्यभर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 3 अप्रैल को झारखंड बंद किया जाएगा।

रांची और जमशेदपुर में भी विरोध प्रदर्शन

राजधानी रांची में BJP महिला मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जमशेदपुर में भी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस व्यवस्था कमजोर नजर आ रही है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Hot this week

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img