Tight security in Ranchi Ahead of Vice President’s Visit : रांची में 28 मार्च 2026 को उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के कई अहम इलाकों को “नो फ्लाइंग जोन” घोषित कर दिया गया है।
प्रशासन के अनुसार Birsa Munda Airport से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए लोकभवन और आईआईएम रांची तक करीब 200 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की उड़ान गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।
इस अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में Drones, Paragliding और Hot Air Balloon उड़ाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर), रांची द्वारा BNSS की धारा-163 के तहत जारी किया गया है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
यह प्रतिबंध 28 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और कार्यक्रम को सुरक्षित व शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग दें।

