आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा : ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग, 13 यात्रियों की मौत

News Wrap : आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 यात्रियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। हादसा बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से हुआ। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रायवरम के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। एक निजी बस जगतियाल से कलिगिरी जा रही थी, तभी रास्ते में बजरी से लदे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री बाहर नहीं निकल पाए, जिसके कारण उनकी जान चली गई। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई जख्मियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, कुछ शव अभी भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।

13

मार्कपुरम के पुलिस उपाधीक्षक नागराजू ने मीडिया को बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

 

Hot this week

G-7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, फ्रांस से आया खास न्योता

G-7 Submit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून में...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

Topics

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा — समझौते के लिए मजबूर तेहरान

Middle East War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img