रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो भाइयों की मौत

Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा इलाके में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। यह दुर्घटना अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के पास हुई। मृतकों की पहचान नवाडीह निवासी प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में हुई है। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

ब्रेक फेल होने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज गति में था और अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक का पहिया अलग होकर दूर जा गिरा और वाहन सड़क से नीचे उतर गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। सिल्ली डीएसपी अनुज ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और गहरे शोक में डूब गए। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

 

Hot this week

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...

Topics

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img