हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान दो हिंसक घटनाएं, एक युवक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला

Hazaribagh News: हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जुलूस में वाहन पर नाचने को लेकर विवाद, युवक की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान गदोखर के मुखिया के 40 वर्षीय भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव की भुजाली से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जुलूस के दौरान दो युवक एक वाहन के बोनट पर चढ़कर नाच रहे थे। इस पर रामा साव ने उन्हें नीचे उतरने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया।

मौके पर ही हुई मौत, पुरानी रंजिश की भी आशंका

विवाद के दौरान दोनों युवकों ने रामा साव पर भुजाली से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश चल रही थी, जिससे मामला और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

दूसरी घटना में युवक को चाकू मारकर किया घायल

दूसरी घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा गोलंबर के पास हुई। यहां कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी और ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मुकेश कुमार सिंह खतरे से बाहर हैं।

जुलूस में नाचने को कहा, फिर चाकू से दो बार हमला

सूत्रों के अनुसार, मुकेश सिंह एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के पास जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने उनसे नाचने का आग्रह किया। इसी दौरान दीपूगढा हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रणय कुमार उर्फ राजू सिंह उर्फ राजू थोथा ने मुकेश सिंह पर चाकू से दो बार हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पंकज मेहता समेत अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर हमलावर को काबू करने की कोशिश की और मुकेश सिंह को बचाया।

जमीन विवाद भी बताई जा रही वजह, जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के पीछे जमीन विवाद की बात भी सामने आ रही है। कोर्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू थोथा के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img