कोडरमा में जंगली हाथियों का हमला, महिला की मौत, इलाके में दहशत

Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु हरलाडीह गांव का है, जहां 55 वर्षीय सीता देवी की हाथी के हमले में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीता देवी रविवार सुबह करीब 5 बजे महुआ चुनने के लिए महोदरा जंगल गई थीं। इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें पटककर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ गई अन्य महिलाएं किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं।

लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में डर का माहौल है। पिछले चार दिनों में हाथियों के हमले से तीन लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, एक हाथी झुंड से अलग हो गया है और वही लगातार हमले कर रहा है, जबकि बाकी झुंड जंगल में मौजूद है। हाथियों का हमला सिर्फ लोगों तक सीमित नहीं है। झरीटांड और ढेबुआडीह गांव में हाथियों ने कई मवेशियों को भी मार डाला और गौशालाओं को नुकसान पहुंचाया। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। अब लोग दिन में भी जंगल जाने से डर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी है। साथ ही बाकी मुआवजा राशि देने का आश्वासन भी दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों को काबू में करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण मुश्किलें आ रही हैं। इधर लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में डर के साथ गुस्सा भी बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img