पलामू में संदिग्ध हालात में मिली युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर के रेडमा इलाके में एक युवक की बॉडी संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त सौरव कुमार के तौर पर की गई है, जो नावाबाजार थाना क्षेत्र के चनेया गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, युवक की डेड बॉडी बिना कपड़ों के मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सौरव कुमार गुरुवार को रांची से अपनी बहन के घर मेदिनीनगर आया था। उस समय बहन के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे और रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। सौरव वहां पहुंचा और बाद में सभी के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी तबीयत खराब हुई और उसे उल्टी होने लगी। इसके बाद वह अचानक रास्ते से गायब हो गया।

टाउन थानेदार ज्योतिलाल रजवार ने मीडिया को बताया कि परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज यानी शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार, सौरव नशा करता था और इसी कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 20 मार्च से नई कीमतें लागू

New Delhi : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों...

IAS विनय चौबे की जमानत पर 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Hazaribagh : हजारीबाग में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री...

रांची में CRPF ट्रक पर गिरा बिजली पोल, ड्राइवर घायल

Ranchi : राजधानी रांची के HEC इलाके के सेक्टर-2...

Topics

रांची खादी मेले में हादसा : करंट लगने से दुकानदार की मौत

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img