Ranchi : विधानसभा और उपचुनाव को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड कैडर के पांच आईपीएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इन अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के तौर पर तैनात किया गया है।
पांच राज्यों में मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम समेत पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के लिए इन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी बुधवार तक अपने-अपने तय विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल लें।
राज्य सरकार ने भी किया रिलीव
निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद झारखंड सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अधिकारियों को उनके मौजूदा पद से मुक्त कर दिया है, ताकि वे समय पर अपनी नई जिम्मेदारी जॉइन कर सकें।
चुनाव खत्म होने तक रहेंगे तैनात
आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और रिजल्ट घोषित होने तक अपने-अपने क्षेत्रों में ही तैनात रहेंगे। उनका काम चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना होगा।
इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
झारखंड के जिन आईपीएस अधिकारियों को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है, उनमें शामिल हैं –
- आईजी प्रभात कुमार
- असीम विक्रांत मिंज
- अखिलेश झा
- डीआईजी चंदन झा
- मो. अर्शी

