रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ा कदम उठाया है। तबादलों के बाद खाली हुए थानों में नए थाना प्रभारियों की पोस्टिंग कर दी गई है, वहीं आरोपों से घिरे कांके थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पांच थानों में नए थानेदार तैनात

एसएसपी ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए पांच थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत लव कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना, अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना, कुनाल कुमार को कांके थाना और नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपना योगदान देने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले बुधवार को रांची से करीब आधा दर्जन इंस्पेक्टरों का जिला तबादला भी किया गया था, जिसके बाद कई थाने खाली हो गए थे।

कांके थानेदार पर गिरी गाज

कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश रजक पर पद का दुरुपयोग करने, जमीन कारोबारियों से मिलीभगत रखने और उन्हें गलत तरीके से फायदा पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। स्थानीय लोगों ने भी थानेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिससे मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता गया।

Hot this week

Topics

पहाड़ी मंदिर में बदलेगा प्रबंधन, नई समिति 4 मई को लेगी पदभार

Pahari Mandir Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास...

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

Prasar Bharati Chairman : केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार...

BJP नेताओं ने नन्हे तैराक ईशांक का किया सम्मान

Ishank Singh Swimmer : रांची के 7 वर्षीय तैराक...

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद

Chhattisgarh IED Blast : छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img