Benefits of Eating Bitter Gourd : करेले का नाम सुनते ही बहुत से लोग मुंह बना लेते हैं। वजह साफ है, इसका कड़वा स्वाद। लेकिन स्वाद से परे अगर इसके फायदों की बात करें, तो करेला (Bitter Gourd) सेहत के लिए किसी Medicine से कम नहीं है।
इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ करने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
खून को करता है साफ, शरीर को देता है ताकत
करेला शरीर को Vitamin A, B और सी देता है और खून को शुद्ध करने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे ‘करवेल्लक’ कहा गया है, जिसे खून में जमी गंदगी को बाहर निकालने वाला माना जाता है।

यह बढ़ी हुई शुगर, आंतों के कीड़े और शरीर में जमा Toxin को कम करने में भी सहायक माना जाता है। करेला पाचन तंत्र और अग्न्याशय पर भी असर डालता है, जिससे शरीर को अंदर से साफ करने में मदद मिलती है।
घाव, सूजन और त्वचा की दिक्कतों में भी असरदार
अगर शरीर पर कहीं घाव हो जाए या सूजन आ जाए, तो करेले का लेप दवा की तरह काम करता है।

यह घाव (Wound) भरने में मदद करता है, संक्रमण से बचाता है और सूजन को भी कम करता है। यही वजह है कि पुराने समय में त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों में करेले का इस्तेमाल किया जाता था।
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद
करेला स्तनपान (Feeding The Beast) कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह दूध बनने वाले हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है।

हालांकि इस दौरान किसी भी चीज का सेवन करने से पहले Doctor की सलाह लेना जरूरी होता है, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो।
आंतों की सफाई में करता है कमाल
अगर आंतों की सही तरह से सफाई नहीं होती, तो कीड़े और खराब Bacteria पनपने लगते हैं। इससे भूख कम लगती है, खाना खाते ही पेट खराब हो जाता है और शरीर को पोषण भी नहीं मिल पाता। ऐसे में करेला जूस या सलाद के रूप में लेना फायदेमंद हो सकता है।

कड़वापन कम करने के लिए करेला काटकर उस पर नमक लगाकर कुछ देर रख दें, इससे वह पानी छोड़ देता है और स्वाद भी थोड़ा हल्का हो जाता है।
मुंहासे और खुजली की जड़ पर करता है काम
अगर चेहरे पर बार-बार मुंहासे (Pimples) निकलते हैं, खुजली या Dryness रहता है, तो यह खून की गंदगी का संकेत हो सकता है।
खून को साफ करने के लिए रोजाना करेले का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे चेहरे पर निखार आता है और त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों में आराम मिलता है।
शरीर की खुद ठीक होने की ताकत बढ़ाता है करेला
करेला सिर्फ बीमारी के लक्षण नहीं, बल्कि उसके कारणों पर भी काम करता है। यह शरीर के अंदर संतुलन बनाकर खुद को ठीक करने की क्षमता को मजबूत करता है।
इसलिए भले ही इसका स्वाद पसंद न आए, लेकिन सेहत के लिए इसे अपनी Diet में शामिल करना समझदारी भरा कदम हो सकता है।

