Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Ranchi

राशि के हिसाब से कब होती है शादी की सही उम्र? यहां जानिए

What is the Right Age for Marriage? According to Astrology : शादी को लेकर हर किसी की सोच अलग होती है। कोई जल्दी घर बसाना चाहता है, तो कोई पहले करियर और आज़ादी को Enjoy करना चाहता है।

ज्योतिष के मुताबिक, इसमें आपकी राशि का भी बड़ा रोल होता है। माना जाता है कि अलग-अलग राशियों के लोगों की Marriage की उम्र और सोच काफी हद तक अलग होती है।

आइए जानते हैं कि कौन सी राशि के लोग आमतौर पर किस उम्र में शादी करना पसंद करते हैं।

मेष राशि : आज़ादी पहले, शादी बाद में

मेष राशि (Aries) के लोग आमतौर पर 20 साल के बाद ही शादी के बारे में गंभीरता से सोचते हैं। वे अपनी जवानी को खुलकर जीना चाहते हैं और किसी बंधन में जल्दी बंधना पसंद नहीं करते।

what-is-the-right-age-for-marriage-based-on-your-zodiac-sign-find-out-here-the-marriage-age-and-thinking-of-people-of-different-zodiac-signs-are-quite-different

जब उन्हें लगता है कि अब वे आज़ादी और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बना सकते हैं, तभी वे शादी का फैसला लेते हैं।

वृषभ और मिथुन : स्थिरता के बाद ही रिश्ता

वृषभ राशि (Taurus) के लोग करीब 30 साल की उम्र में शादी करना पसंद करते हैं। उनके लिए भावनात्मक और आर्थिक स्थिरता बहुत जरूरी होती है।

what-is-the-right-age-for-marriage-based-on-your-zodiac-sign-find-out-here-the-marriage-age-and-thinking-of-people-of-different-zodiac-signs-are-quite-different

वहीं मिथुन राशि (Gemini) के लोग भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लेते। वे सामने वाले को अच्छे से समझना चाहते हैं और जब मानसिक और भावनात्मक तौर पर संतुष्ट होते हैं, तभी शादी के लिए तैयार होते हैं, जो अक्सर 30 के आसपास होता है।

कर्क राशि : परिवार बसाने की जल्दी

कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign) के लोग परिवार को बहुत अहमियत देते हैं, इसलिए वे अक्सर 20 की उम्र के बीच में ही शादी कर लेते हैं।

what-is-the-right-age-for-marriage-based-on-your-zodiac-sign-find-out-here-the-marriage-age-and-thinking-of-people-of-different-zodiac-signs-are-quite-different

उन्हें सही जीवनसाथी ढूंढने और सुरक्षित परिवार बनाने में दिलचस्पी होती है, इसलिए वे ज्यादा इंतजार नहीं करते।

सिंह राशि : पहले लक्ष्य, फिर शादी

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign) के लोग 20 के आखिरी सालों में शादी करना पसंद करते हैं।

वे अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और करियर में कुछ हासिल करने के बाद ही शादी के बारे में सोचते हैं। उनके लिए आत्मनिर्भर होना बहुत मायने रखता है।

कन्या राशि : सोच-समझकर फैसला

what-is-the-right-age-for-marriage-based-on-your-zodiac-sign-find-out-here-the-marriage-age-and-thinking-of-people-of-different-zodiac-signs-are-quite-different

कन्या राशि (Virgo Sun sign) के लोग काफी Practical होते हैं। वे शादी से पहले अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन को सही जगह पर लाना चाहते हैं। इसलिए इनके लिए शादी की सही उम्र करीब 30 साल मानी जाती है।

तुला राशि : सही साथी मिलने के बाद ही फैसला

तुला राशि (Libra) वालों के लिए शादी आमतौर पर 20 साल के बाद ही होती है।

उन्हें सही जीवनसाथी चुनने में समय लगता है, लेकिन एक बार फैसला कर लें तो पूरी तरह समर्पित रहते हैं। जब वे रिश्ते और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बना लेते हैं, तब शादी का रास्ता साफ होता है।

इन तारीखों पर जन्मे लोगों की जल्दी होती है शादी!

वृश्चिक राशि : परिपक्वता के साथ आता है फैसला

वृश्चिक राशि के लोग भावनात्मक तौर पर काफी गहरे होते हैं।

इनके लिए शादी का सही समय 30 साल के आसपास माना जाता है, जब वे भरोसा, स्थिरता और लंबे रिश्ते के लिए तैयार होते हैं।

धनु राशि : घूमना-फिरना पहले, शादी बाद में

धनु राशि (Sagittarius) वालों को आज़ादी और घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। इसलिए वे अक्सर 35 साल के आसपास शादी करना पसंद करते हैं।

जब उन्हें लगता है कि अब रोमांच की तलाश थोड़ी पूरी हो चुकी है, तब वे रिश्ते की ओर बढ़ते हैं।

मकर राशि : करियर सेट होने के बाद

मकर राशि के लोग 20 से 30 साल की उम्र के बीच शादी करते हैं, लेकिन शुरुआत में उनका फोकस करियर पर होता है। जैसे ही Professional Life स्थिर होती है, वे शादी के लिए तैयार हो जाते हैं।

कुंभ राशि : भावनात्मक परिपक्वता जरूरी

कुंभ राशि वाले अपनी आज़ादी को बहुत अहम मानते हैं। वे तभी शादी करते हैं जब खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं।

Astrology के अनुसार, ये लोग 30 साल के बाद शादी करना ज्यादा पसंद करते हैं।

मीन राशि : सपनों से हकीकत की ओर

मीन राशि (Pisces) वालों के लिए शादी की सही उम्र 20 से 30 साल के बीच मानी जाती है। जो लोग अक्सर कल्पनाओं में रहते हैं, वे इसी उम्र में असल जिंदगी की जिम्मेदारियों को अपनाने के लिए तैयार होते हैं।

Hot this week

Topics

हत्या के आरोपियों को झटका, कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

Setback For Murder Accused: अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img