सरहुल और ईद को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, शहर में सफाई से लेकर लाइट-पानी तक की जोरदार तैयारी

Ranchi : सरहुल और ईद जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए रांची नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शहर में साफ-सफाई से लेकर पानी, लाइट और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

298 सरना स्थल और 100 मस्जिद-ईदगाहों की सफाई पूरी

नगर निगम की स्वच्छता शाखा ने शहर के सभी 53 वार्डों में विशेष अभियान चलाकर 298 सरना स्थल और अखड़ों की सफाई पूरी कर ली है। वहीं ईद को लेकर करीब 100 मस्जिदों और ईदगाहों में भी साफ-सफाई का काम कराया गया है। इस पूरे अभियान में 1000 से ज्यादा सफाई मित्र दिन-रात जुटे हुए हैं।

शोभायात्रा के लिए खास इंतजाम

सरहुल शोभायात्रा को लेकर भी निगम ने खास तैयारी की है।

  • 10 जगहों पर चलंत शौचालय लगाए जाएंगे
  • 46 वाटर टैंकर की व्यवस्था की जा रही है
  • 33 स्थानों पर 40 जनरेटर लगाए जाएंगे
  • 600 से ज्यादा अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट भी लगाई जा रही हैं

ताकि शोभायात्रा के दौरान लोगों को कोई दिक्कत न हो।

नगर प्रशासक ने खुद किया निरीक्षण

मंगलवार को नगर प्रशासक सुशांत गौरव ने खुद मैदान में उतरकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हातमा अखड़ा, करमटोली अखड़ा, सिरमटोली चौक और कई सरना स्थलों के साथ-साथ मस्जिदों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समितियों और स्थानीय लोगों से बात कर उनकी जरूरतें और सुझाव भी सुने।

219 जगहों पर ढंके गए खुले नाले

अभियंत्रण शाखा की ओर से भी तेजी से काम किया जा रहा है।

  • अब तक 219 जगहों पर खुले नालों को स्लैब से ढका गया है
  • 34 सरना स्थलों के पास रास्तों को समतल किया जा रहा है

वहीं हॉर्टिकल्चर टीम ने प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों के आसपास पेड़ों की छंटाई और घास कटाई का काम भी किया है।

24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

त्योहार के दौरान किसी भी समस्या को तुरंत सुलझाने के लिए नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। लोग 18005701235 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

नगर प्रशासक ने निगम की टीम को साफ निर्देश दिया है कि :

  • सभी सरना स्थलों और अखड़ों के रास्तों की सफाई हो
  • शोभायात्रा मार्गों पर पानी का छिड़काव होता रहे
  • लाइटिंग और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे
  • ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव हो

 

Hot this week

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा, LOC जमा प्रक्रिया आज से शुरू

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of...

Topics

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा, LOC जमा प्रक्रिया आज से शुरू

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of...

दिल्ली के पालम में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

New Delhi : राजधानी नई दिल्ली के पालम इलाके...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img