Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को रामनवमी के अवसर पर दो अलग-अलग अखाड़ों द्वारा विसर्जन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस चांडिल स्टेशन स्थित Old Petrol Pump के पास बजरंग दल अखाड़ा और चांडिल हाटटोला स्थित बजरंगबली मंदिर से शुरू हुआ।
जुलूस चांडिल बाजार, बस स्टैंड, डैम रोड और तांतीबांध होते हुए आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। युवाओं ने महावीरी झंडे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान अखाड़ा के युवाओं ने लाठी, तलवार और भाला जैसे पारंपरिक हथियारों (Conventional Weapons) के साथ विभिन्न करतब दिखाए। इसके अलावा आग से जुड़े खेल और ट्यूब लाइट जुगलबंदी जैसे प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहे।

