यात्रियों के लिए राहत : आनंद विहार – पुरुलिया रूट पर दोनों दिशाओं में टिकट बुकिंग और रक्सौल – तिरुपति ट्रेन नियमित

Ranchi : झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब आनंद विहार–पुरुलिया रूट पर दोनों दिशाओं में टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे के अनुसार, 31 मार्च से पुरुलिया से आनंद विहार जाने वाली ट्रेनों के लिए भी टिकट बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में जानकारी दी है।

अब तक इस रूट पर केवल आनंद विहार से पुरुलिया जाने वाली ट्रेनों के लिए ही टिकट मिलते थे। इससे यात्रियों को वापसी यात्रा के लिए काफी दिक्कत होती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब यात्री आसानी से आने-जाने दोनों तरफ की यात्रा की योजना बना सकेंगे। इसके अलावा, रेलवे ने जानकारी दी है कि आनंद विहार से पूर्णिया के लिए ट्रेन सेवा 2 अप्रैल से शुरू होगी।

वहीं, रक्सौल-तिरुपति रूट को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। ट्रेन संख्या 07052/07051 के रूप में चल रही स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। यह ट्रेन अब 17434/17433 नंबर के साथ “रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस” के नाम से चलेगी। यह ट्रेन रक्सौल से चलकर सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और सिकंदराबाद होते हुए तिरुपति तक जाएगी।

Also Read : झारखंड हाई कोर्ट ने 1984 सिख दंगा पीड़ितों के लिए नया वन मैन कमीशन गठित किया

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img