JEE Main 2026 : अप्रैल सेशन के एडमिट कार्ड जारी, छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन

JEE Main 2026 : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main 2026) के दूसरे सेशन के एडमिट कार्ड रविवार रात को जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फिलहाल केवल 2 और 4 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं के Admit Card Portal पर अपलोड किए हैं। 5 से 8 अप्रैल के बीच होने वाली परीक्षाओं के प्रवेश पत्र बाद में चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड में क्या मिलेगा?

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, एडमिट कार्ड में छात्रों को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और समय की जानकारी दी गई है। इसमें एक विशेष बारकोड भी है, जिससे छात्रों को उनकी अलॉटेड लैब की जानकारी मिलेगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।

इस बार Advance City Information Slip में शिफ्ट की जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अब एडमिट कार्ड में सुबह और शाम की शिफ्ट की जानकारी साझा की गई है।

परीक्षा केंद्र पर पहुँचने का समय

NTA ने निर्देश दिए हैं कि जिन छात्रों ने आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर करीब 1 घंटा पहले पहुँचने की सलाह दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमें समय लग सकता है।

– सुबह की शिफ्ट: 9 बजे से 12 बजे, प्रवेश बंद: 8:30 बजे
– दोपहर की शिफ्ट: 3 बजे से 6 बजे, प्रवेश बंद: 2:30 बजे

परीक्षा पूरी होने के बाद ही छात्रों को बाहर जाने की अनुमति होगी।

एडमिट कार्ड के पेज विवरण

पेज 1: परीक्षा केंद्र की जानकारी
पेज 2: सेल्फ डिक्लेरेशन अंडरटेकिंग
पेज 3: महत्वपूर्ण निर्देश और एडवाइजरी
पेज 4: (जो छात्र आधार के बिना रजिस्टर हुए हैं) विशेष डिक्लेरेशन

ड्रेस कोड और सुरक्षा

NTA ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरा और जैमर लगाए गए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे मोटे सोल वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े न पहनें।

धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले छात्रों को समय से पहले पहुँचकर गहन तलाशी करानी होगी।

जरूरी नियम

– रिपोर्टिंग समय पर ही परीक्षा केंद्र पहुँचें
– एडमिट कार्ड, अंडरटेकिंग और ओरिजनल आईडी अनिवार्य
– इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान नहीं लाएं
– बायो-ब्रेक पर पुनः फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा
– रफ शीट और एडमिट कार्ड को निर्धारित ड्रॉप बॉक्स में डालना अनिवार्य

परीक्षा के दिन क्या साथ ले जाएँ?

– पारदर्शी पानी की बोतल
– पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन
– एडमिट कार्ड (साफ प्रिंट)
– पेज-2 पर फोटो और अंगूठे के निशान के साथ भरा हुआ फॉर्म
– अतिरिक्त फोटो अटेंडेंस शीट के लिए
– ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई ओरिजनल आईडी
– ड्राइंग टेस्ट (B.Arch) के लिए ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, इरेज़र, रंगीन पेंसिल/क्रेयॉन (वॉटरकलर की अनुमति नहीं)

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img