Ranchi : रांची से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के भाभानगर इलाके में एक महिला के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के अनुसार, कुछ लोगों ने पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसे चप्पलों की माला पहनाकर और चेहरे पर कालिख पोतकर सार्वजनिक रूप से घुमाया गया। इस घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बन गया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे और कुछ परिचितों पर बाइक चोरी का आरोप लगाया गया था। इसी आरोप को लेकर आरोपियों ने उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान पंकज कुमार सिंह और सनातना कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Also Read : 2027 की जनगणना का पहला चरण कल से शुरू, 33 सवालों के जरिए जुटेगा डेटा

