Nalanda : द्रौपदी मुर्मू आज यानी 31 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर राजगीर और नालंदा पहुंच रही हैं। इस दौरान वे नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति विश्वविद्यालय में बने 2000 सीटों वाले नए सभागार का उद्घाटन भी करेंगी। इस कार्यक्रम में सैयद अता हसनैन, नीतीश कुमार सहित कई मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रपति बनने के बाद यह द्रौपदी मुर्मू का पहला नालंदा दौरा है। इस खास अवसर पर वे ऐतिहासिक नालंदा खंडहर का भी भ्रमण करेंगी और इसके गौरवशाली इतिहास के बारे में जानेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नालंदा खंडहर और विश्वविद्यालय परिसर के आसपास प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा सफल और सुखद रहेगी।

