रामगढ़ में हाथियों का हमला, तीन लोगों की मौत, गांव में दहशत

Ramgarh Elephant Attack : रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदा और मुरपा गांव में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी भी बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले मुरपा गांव में महुआ चुनने जा रहे एक बुजुर्ग श्याम देव साव पर Elephants ने हमला कर दिया। इसके बाद हाथियों का झुंड बंदा गांव के बांग्ला भट्ठा इलाके में पहुंच गया, जहां शौच के लिए जा रहे दो मजदूरों पर हमला किया गया। इस हमले में युगल भुईया और धीरज भुईया की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही Forest Department और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों की पहचान कर ली गई है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में हाथियों के आने की पहले से कोई सूचना नहीं दी जाती, जिससे वे सावधान नहीं हो पाते। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वन विभाग हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।

इस मामले में गोला वन क्षेत्र के पदाधिकारी नीलेश पोद्दार ने बताया कि हाथियों के दूसरे जिले में होने की जानकारी थी, लेकिन अचानक उनका मूवमेंट इस क्षेत्र में हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

फिलहाल गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों को जल्द से जल्द सुरक्षित जंगल क्षेत्र में भेजा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में मौजूद है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img