Jamshedpur Crime news : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड पर सरेआम Pistol लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ अयान और उसके साथी मो. सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) करने के बाद थाना से करीब दो किलोमीटर तक पैदल घुमाया, ताकि लोगों में अपराधियों का डर कम हो सके।
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले
सिटी SP कुमार शिवाशीष ने बताया कि शेख सारिक इमाम कपाली बंधुगोड़ा का रहने वाला है, जबकि मो. सलमान कपाली गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास रहता है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल और आठ गोली बरामद की गई हैं। शेख सारिक इमाम शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से आजादनगर में तीन केस दर्ज हैं।
घटना की वजह
बीते 1 अप्रैल को मानगो Old Purulia Road पर पत्नी के साथ सड़क पर विवाद होने के दौरान स्थानीय लोग जमा हुए। इस समय शेख सारिक इमाम ने पिस्टल लहराई और मौके से फरार हो गया। मो. सलमान भी उसके साथ था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। इस मामले में आजादनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश
गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके अलावा, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के बयान पर शेख सारिक इमाम, मो. सलमान और जुगसलाई के मो. राज के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मो. राज की तलाश कर रही है।

