गर्मी की छुट्टियों में राहत, इतवारी-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन शुरू

Relief in Summer Vacations: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। रेलवे ने इतवारी से शालीमार और शालीमार से इतवारी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (Weekly Summer Special train) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 02 अप्रैल से 26 जून तक चलेंगी।

ट्रेन की सुविधा और कोच

इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें:

* 10 स्लीपर कोच
* 3 थर्ड एसी कोच
* 1 सेकंड एसी कोच
* 4 सामान्य श्रेणी कोच
* 2 एसएलआरडी कोच
* 1 वीपीयू कोच
* खान-पान सुविधा के लिए 1 पैंट्री कार शामिल है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या एनटीईएस ऐप पर कोच की उपलब्धता और टाइम-टेबल जरूर चेक करें।

इतवारी से शालीमार समर स्पेशल ट्रेन

* गाड़ी संख्या: 08865
* रवाना: हर गुरुवार, इतवारी स्टेशन से शाम 17:10 बजे
* पहुंच: अगले दिन दोपहर 14:00 बजे शालीमार स्टेशन
* प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और समय:
गोंदिया (19:00), डोंगरगढ़ (20:08), राजनांदगांव (20:35), दुर्ग (21:40), रायपुर (22:25), भाटापारा (23:20), बिलासपुर (00:35), चांपा (01:35), रायगढ़ (02:32), झारसुगुड़ा (04:05), राउरकेला (05:40), चक्रधरपुर (07:38), टाटानगर जंक्शन (09:00 आगमन, 09:10 प्रस्थान), खड़गपुर (11:15)

शालीमार से इतवारी समर स्पेशल ट्रेन

* गाड़ी संख्या: 08866
* रवाना: हर शुक्रवार, शालीमार स्टेशन से शाम 18:00 बजे
* पहुंच: अगले दिन दोपहर 15:35 बजे इतवारी स्टेशन
* प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और समय:
संतरागाछी (18:18), खड़गपुर (10:05), टाटानगर जंक्शन (21:55 आगमन, 22:00 प्रस्थान), चक्रधरपुर (22:50), राउरकेला (00:30), झारसुगुड़ा (02:25), रायगढ़ (03:51), चांपा (05:15), बिलासपुर (07:25), भाटापारा (08:14), रायपुर (09:20), दुर्ग (11:10), राजनांदगांव (11:36), डोंगरगढ़ (12:04), गोंदिया (13:15)

रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाते समय समय और कोच की पुष्टि पहले से कर लें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img