16वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का धमाका, 1500 करोड़ के पार कमाई, बनाया नया रिकॉर्ड

Bollywood News: बॉक्स ऑफिस पर कभी-कभी ही ऐसी फिल्म आती है जो इतिहास लिख देती है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने इस बार वही कर दिखाया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के सिर्फ 16 दिनों में ही भारत और विदेशों में जबरदस्त कमाई करते हुए पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। फिल्म की रफ्तार देखकर अब साफ लग रहा है कि कमाई के मामले में इसने एक नई लकीर खींच दी है, जिसे पार करना आने वाली फिल्मों के लिए आसान नहीं होगा।

1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब फिल्म

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में ₹1000 करोड़ के नेट कलेक्शन क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। रिलीज के दूसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹961 करोड़ नेट की कमाई कर ली है।

सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म करीब ₹899 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म किस दिन ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ पार

फिल्म की कामयाबी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में ₹1501 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। महज दो हफ्तों में इतनी बड़ी कमाई करने वाली यह अब तक की पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

16वें दिन भी मजबूत रही कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने ₹21.55 करोड़ की नेट कमाई की। यह गुरुवार की ₹18.30 करोड़ की कमाई से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। इससे साफ है कि फिल्म की रफ्तार अभी भी मजबूत बनी हुई है।

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, आर. माधवन,अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई थी।

पहली ‘धुरंधर’ फिल्म ने दुनिया भर में ₹1300 करोड़ की कमाई की थी। खास बात यह है कि दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी पहली फिल्म अभी तक कई सिनेमाघरों में चल रही है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img