बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बड़े चेहरों पर खेला दांव

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनावी रण का औपचारिक आगाज कर दिया है। यह सिर्फ नामों की घोषणा नहीं, बल्कि पार्टी की रणनीतिक दिशा का संकेत भी माना जा रहा है।

ममता और अभिषेक के हाथ में प्रचार की कमान

चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के हाथ में है। दोनों चेहरे न सिर्फ संगठन के केंद्र में हैं, बल्कि चुनावी नैरेटिव तय करने में भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। TMC ने साफ कर दिया है कि चुनाव अभियान शीर्ष नेतृत्व के इर्द-गिर्द केंद्रित रहेगा।

अनुभवी नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

पहले चरण के लिए जारी सूची में सिर्फ शीर्ष नेतृत्व ही नहीं, बल्कि संगठन के अनुभवी और भरोसेमंद चेहरों को भी जगह दी गई है। वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रत बख्शी, चंद्रिमा भट्टाचार्य और कल्याण बनर्जी जैसे नाम इस सूची में शामिल हैं।

जमीनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति

इन नेताओं की मौजूदगी यह बताती है कि पार्टी सिर्फ करिश्माई नेतृत्व पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि जमीनी पकड़ रखने वाले नेताओं के जरिए हर क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति बना रही है। स्टार प्रचारकों की यह सूची कई स्तरों पर संदेश देती है। TMC ने किया अपने  दोनों फेज का लिस्ट जारी।

                                       Bengal Elections 2026: TMC releases list of star campaigners, bets on big faces

                                     Bengal Elections 2026: TMC releases list of star campaigners, bets on big faces

विपक्ष को भी दिया सियासी संदेश

एक तरफ यह सूची पार्टी के भीतर एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व की तस्वीर पेश करती है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को भी संकेत देती है कि तृणमूल कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।

सत्ता बचाने के साथ पकड़ मजबूत करने पर जोर

यह भी साफ है कि पार्टी इस चुनाव को सिर्फ सत्ता बचाने की लड़ाई के रूप में नहीं देख रही है। बल्कि अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है। इसलिए प्रचार में ऐसे चेहरों को उतारा गया है जो आक्रामक और संगठनात्मक रूप से प्रभावी माने जाते हैं।

चुनावी माहौल के बीच लिया बड़ा फैसला

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में चुनावी माहौल तेजी से गरम हो रहा है। सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस का यह कदम शुरुआती बढ़त लेने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का संकेत

पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर पार्टी ने अपने कैडर को भी सक्रिय होने का संकेत दे दिया है। अब देखना होगा कि तृणमूल कांग्रेस की यह रणनीति चुनावी मैदान में कितना असर दिखाती है।

Hot this week

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की...

Topics

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img