दिल्ली में STF का एक्शन, मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी सलीम उर्फ गंजा गिरफ्तार

Delhi STF Encounter : दक्षिण-पूर्व दिल्ली में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा (Mohammad Salim alias Ganja) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बदरपुर इलाके में की गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान हुई फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सलीम उर्फ गंजा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी समेत 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 20 से ज्यादा मामलों में वांछित भी चल रहा था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या (Murder) के मामले में भी सामने आ चुका है। इसके अलावा वह गैंग से जुड़े अन्य अपराधों में भी शामिल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सलीम उर्फ गंजा नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है और इलाके में संगठित अपराध को अंजाम देता रहा है।

Police को सूचना मिली थी कि आरोपी बदरपुर क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद STF टीम ने इलाके में घेराबंदी की। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने बचने के लिए Firing शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आए और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hot this week

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की...

Topics

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img