रेलवे में 6565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

RRB Technician Recruitment : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Technician के 6565 पदों पर भर्ती के लिए जोन वाइज शॉर्ट Notification जारी किया है। इस भर्ती को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। हालांकि अभी विस्तृत Notification जारी नहीं हुआ है, जिसके बाद आवेदन की तारीख और अन्य जानकारी स्पष्ट होगी। इस भर्ती में Technician ग्रेड-3 के 6242 पद और Technician ग्रेड-1 के 323 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर 6565 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

जोन के हिसाब से सबसे ज्यादा पद मध्य रेलवे में 870 हैं। इसके अलावा दक्षिण रेलवे में 785, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 701, दक्षिण पूर्व रेलवे में 576 और पश्चिम रेलवे में 544 पद रखे गए हैं।

अन्य जोनों में भी अलग-अलग संख्या में Vacancy जारी की गई है, जिनमें उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे समेत कई जोन शामिल हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत Notification का इंतजार करें और आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भरें।

Hot this week

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की...

Topics

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img