बोकारो मारपीट मामले पर हाई कोर्ट सख्त, DGP से मांगी रिपोर्ट

Bokaro Police Assault : बोकारो की 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले में High Court में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता के एक रिश्तेदार के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया, जिस पर Court ने सख्त रुख अपनाया।

सुनवाई के दौरान राज्य की DGP तदाशा मिश्र वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुईं। Court ने बताया कि याचिकाकर्ता के चाचा ससुर को पिंडराजोड़ा थाना बुलाया गया, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में उनके माथे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वे एक निजी क्लीनिक में भर्ती हैं।

कोर्ट ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि जब संबंधित व्यक्ति पीड़ित परिवार से हैं, तब भी उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया। अदालत ने डीजीपी से पूछा कि आखिर बोकारो के एसपी के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि संबंधित व्यक्ति को कस्टडी में लेकर पिटाई क्यों की गई। मामले में DGP से विस्तृत Report मांगी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ता या उनके किसी रिश्तेदार को आगे भी पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी बोकारो SP की होगी।

इस मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img