गर्मियों में रेलवे की राहत, स्पेशल ट्रेनें शुरू

Indian Railways Summer Special : भारतीय रेलवे ने आने वाली गर्मियों में यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए विभिन्न रूटों पर Special Trains चलाने का निर्णय लिया है।

पटना–खोरधा रोड स्पेशल ट्रेन

पटना और Khordha Road Junction के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन संख्या 03230 पटना–खोरधा रोड स्पेशल 9 अप्रैल से 14 मई के बीच हर गुरुवार को सुबह 08:45 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 03:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन 03229 खोरधा रोड–पटना स्पेशल 10 अप्रैल से 15 मई के बीच हर शुक्रवार को 15:45 बजे खोरधा रोड से चलेगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी।

यह ट्रेन यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेंगी। यात्रियों के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

एर्नाकुलम–मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने एर्नाकुलम और मुजफ्फरपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 06085 एर्नाकुलम–मुजफ्फरपुर स्पेशल 10 से 24 अप्रैल के बीच प्रत्येक शुक्रवार को रात 21:30 बजे Ernakulam से रवाना होगी और चौथे दिन सुबह 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन 06086 मुजफ्फरपुर–एर्नाकुलम स्पेशल 13 से 27 अप्रैल के बीच प्रत्येक सोमवार को रात 21:15 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और चौथे दिन सुबह 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी।

MGR चेन्नई सेंट्रल–बरौनी स्पेशल ट्रेन

MGR चेन्नई सेंट्रल और बरौनी के बीच भी गर्मियों के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन 06039 MGR चेन्नई सेंट्रल–बरौनी स्पेशल 12 से 26 अप्रैल के बीच हर रविवार को रात 23:50 बजे चेन्नई से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 20:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

ट्रेन 06040 बरौनी–MGR चेन्नई सेंट्रल स्पेशल 15 से 29 अप्रैल के बीच हर बुधवार को रात 21:00 बजे बरौनी से चलेगी और दूसरे दिन शाम 18:00 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेंगी।

इन सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे समय से टिकट बुकिंग कर यात्रा करें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img