रिम्स की जमीन फर्जी कागजातों से बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

RIMS Land Scam Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल RIMS की अधिग्रहित जमीन को फर्जी कागजात बनाकर खरीद-बिक्री करने वाले चार आरोपियों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी

एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक, रांची थाना कांड संख्या 1/2026 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) ने जांच के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 318/336/338/340/61/49 और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

* राजकिशोर बड़ाईक, पिता स्व. रामदेव बड़ाईक उर्फ सामदेव बड़ाईक, सदर, रांची।
* कार्तिक बड़ाईक, पिता स्व. रामदेव बड़ाईक उर्फ सामदेव बड़ाईक, थाना सदर, रांची।
* राजेश कुमार झा, पिता राम शंकर झा, थाना सदर, रांची।
* चैतन कुमार, पिता स्व. सीधू राम गंझू, थाना तोरपा, खूंटी।

कैसे हुई धोखाधड़ी

Anti Corruption Bureau के अनुसार, अभियुक्तों ने फर्जी वंशावली बनाकर व्यक्तिगत लाभ के लिए रिम्स की अधिग्रहित जमीन को धोखाधड़ी कर बेच दिया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद इन चारों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Hot this week

झारखंड में पंचायत चुनाव समय पर होंगे, पिछड़ा वर्ग को मिलेगा आरक्षण

Jharkhand Panchayat Election : झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img