Bharatiya Janata Party Jharkhand : झारखंड में प्रदेश BJP के नए पदाधिकारियों की पहली बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने किया। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई और संगठन को मजबूत बनाने की भविष्य की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में कौन-कौन शामिल
प्रदेश BJP कार्यालय में करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत सभी नवमनोनित पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में नए पदाधिकारियों का स्वागत लड्डू खिलाकर किया गया और उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
बिजली और पानी जैसी सुविधाओं को लेकर आंदोलन
बैठक में यह भी तय किया गया कि Hemant Sarkar के खिलाफ बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में हो रही परेशानियों को लेकर राज्यभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
नए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 17 अप्रैल को विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय के सामने बिजली की कमी, Smart Meter से गलत बिलिंग और बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पानी की समस्या को लेकर भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर वृहद कार्यक्रम
Amar Kumar Bauri ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर पार्टी द्वारा राज्यभर में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की नई टीम लगातार आंदोलन करेगी और “अत्याचारी सरकार” के खिलाफ जनता के साथ खड़ी रहेगी।

