असम में 75.9% वोटिंग, केरल-पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड टूटा, अब नतीजों का इंतजार

Legislative Assembly Election: देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। तीनों क्षेत्रों की कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले गए।

असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

असम में 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 64 सीटों का है। सभी सीटों की मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

असम में बंपर 75.9 प्रतिशत मतदान

असम में इस बार 75.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव की तुलना में अधिक माना जा रहा है।

राज्य में करीब 2.5 करोड़ मतदाता हैं। इनमें

  • 1.25 करोड़ पुरुष मतदाता
  • 1.25 करोड़ महिला मतदाता
  • 343 थर्ड जेंडर मतदाता

इसके अलावा 18 से 19 साल आयु वर्ग के करीब 5.75 लाख मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं।

केरल में भी 2021 का रिकॉर्ड टूटा

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है।
राज्य में मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।
केरल में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं। इनमें

  • 1.32 करोड़ पुरुष मतदाता
  • 1.39 करोड़ महिला मतदाता
  • 273 थर्ड जेंडर मतदाता

मतदान प्रतिशत ने 2021 के चुनाव का रिकॉर्ड भी पार कर लिया है, जिससे सभी दलों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पुडुचेरी में भी मतदाताओं में उत्साह

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। यहां कुल 9.44 लाख मतदाता हैं।

इनमें

  • करीब 4.43 लाख पुरुष मतदाता
  • लगभग 5 लाख महिला मतदाता
  • 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

पुडुचेरी में भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इन सीटों पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग

विधानसभा चुनाव के साथ-साथ कुछ राज्यों में उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीट पर वोटिंग हुई। वहीं नगालैंड की 28-कोरिडांग सीट और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भी मतदान हुआ।

अब 4 मई को आएंगे नतीजे

तीनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब सभी की नजर 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी है।

नतीजे तय करेंगे कि असम में सत्ता की हैट्रिक होगी या बदलाव आएगा। केरल में कौन सरकार बनाएगा और पुडुचेरी में किस दल की किस्मत चमकेगी।

Hot this week

दुमका में स्वर्ण व्यवसायी से 9.5 लाख की लूट, इलाके में दहशत

Dumka Crime News : दुमका जिले के तालझारी थाना...

15 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड में 15 अप्रैल को...

Topics

15 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड में 15 अप्रैल को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img