दुमका में स्वर्ण व्यवसायी से 9.5 लाख की लूट, इलाके में दहशत

Dumka Crime News : दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तालझारी हाट के पास चार नकाबपोश अपराधियों ने करीब 9.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

पीड़ित दिलीप कुमार साह, जो कुशमाहा गांव के रहने वाले हैं, तालझारी हाट के पास आभूषण (Jewelery) की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल की शाम वह दुकान बंद कर जेवरात एक थैले में रखकर बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ उनके संबंधी हरिनंदन साह भी मौजूद थे।

रास्ते में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनकी बाइक को Overtake कर रोक लिया। इसके बाद एक अपराधी ने पिस्तौल उनकी कनपटी पर रख दी और जेवर से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित के अनुसार, लुटेरों ने करीब 2 किलो चांदी और 35 ग्राम सोना लूटा, जिसकी कुल कीमत लगभग 9.50 लाख रुपए है। वारदात के बाद सभी आरोपी नीले रंग की अपाचे बाइक से पुराने थाना गली की ओर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना (Taljhari Police station) पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी (Raid) शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

15 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड में 15 अप्रैल को...

Topics

15 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड में 15 अप्रैल को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img