धनबाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI और ASI का ट्रांसफर

Dhanbad : धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। SSP के आदेश पर जिले के विभिन्न थानों, पुलिस केंद्रों और ओपी में तैनात 68 सब इंस्पेक्टर (SI) और ASI का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार, कई अहम थानों में तैनात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें झरिया, धनबाद, बैंक मोड़, कतरास और सिंदरी जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं, जहां अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

इसके अलावा पुलिस केंद्र, धनबाद में तैनात कई अधिकारियों को फील्ड में भेजा गया है। इन्हें बरवड्डा, तोपचांची, लोयाबाद और गोविंदपुर जैसे थानों में नई पोस्टिंग दी गई है। इस ट्रांसफर सूची में महिला पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग थानों और शाखाओं में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को विशेष कार्यों के लिए एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल, सीसीआर और फिंगरप्रिंट शाखा में तैनात किया गया है।

Also Read : कोयलांचल क्षेत्र में उग्रवादियों का पर्चा जारी, गोलीबारी की घटनाओं की ली जिम्मेदारी

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img