कोयलांचल क्षेत्र में उग्रवादियों का पर्चा जारी, गोलीबारी की घटनाओं की ली जिम्मेदारी

Ranchi : झारखंड के कोयलांचल क्षेत्रों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। टीपीसी उग्रवादी संगठन की उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर सबजोनल कमेटी ने एक हस्तलिखित पर्चा जारी कर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में संगठन ने साफ तौर पर कहा है कि जो लोग उनके निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

जारी पर्चे के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब छह बजे मैक्लुस्कीगंज के मुंडाचौड़ा इलाके में लिप्टर खुशदील खान और पिपरवार के छह नंबर कांटा घर के पास हुई गोलीबारी संगठन के निर्देश पर की गई थी। इस घटना में वासुदेव गंझू घायल हो गए हैं। संगठन के सदस्य ऋषिकेश जी ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में कहा गया है कि पिपरवार और अशोका क्षेत्र में काम करने वाले डीओ होल्डर, लिप्टर और उप-कमेटी के लोग संगठन के निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे थे, जिसके कारण इन घटनाओं को अंजाम दिया गया।

संगठन ने पिपरवार, अशोका, केडीएच, डकरा, रोहिणी, चूरी और पुरनाडीह क्षेत्रों में काम करने वाले सभी लोगों को चेतावनी दी है। पर्चे में कहा गया है कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले संगठन से बात करें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img