पाकुड़ में बंद खदान से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Pakur : झारखंड के पाकुड़ जिले में एक बंद पत्थर खदान से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना सदर प्रखंड के शहरकोल गांव की है, जहां खदान में पानी के ऊपर शव तैरता हुआ मिला।

चार दिन से लापता था युवक

मृतक की पहचान 25 वर्षीय कान्हू किस्कू के रूप में हुई है, जो सोनाजोड़ी ताला टोला गांव का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वह चार दिन पहले घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

खदान में मिला शव

ग्रामीणों ने जब बंद पड़ी पत्थर खदान में शव तैरता देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img