GRC Committee Jharkhand : खलारी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जीआरसी (GRC) अंतर्गत सलाहकार समिति का गठन किया गया। इस बैठक में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा की रोकथाम और मामलों के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लिंक आधारित हिंसा, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और उनके निवारण की प्रक्रिया पर भी विचार किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को न्याय दिलाने, कानूनी सहायता, चिकित्सा परामर्श और एक सुरक्षित एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य यह है कि महिलाओं को समान अधिकार मिले और वे किसी भी प्रकार की हिंसा और भेदभाव से मुक्त होकर गरिमापूर्ण जीवन जी सकें।
इस दौरान समिति का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल किए गए। समिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव अंबष्ट को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (JSLPS) रामअवतार महतो को संयोजक बनाया गया।
इसके अलावा थाना प्रभारी देव कुमार दास, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी इरशाद अंसारी, DLSA प्रतिनिधि सतपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए।
साथ ही प्रत्येक संकुल संगठन (CLF) से प्रतिनिधि के रूप में सुनीता देवी, पार्वती कुमारी और पंचमी देवी को भी समिति में शामिल किया गया।
