मिनाब हमले में मारे गए बच्चों को गलिबाफ की श्रद्धांजलि, प्लेन में रखी तस्वीरें और बैग, भावुक कर देने वाली झलक

Minab Attack News: अमेरिका और ईरान के बीच आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता होने वाली है। इसी सिलसिले में ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलिबाफ भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान गलिबाफ ने एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। यह तस्वीर इस्लामाबाद की यात्रा के दौरान विमान के अंदर की है, जिसमें मिनाब स्कूल हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई।

प्लेन की सीटों पर रखी गई बच्चों की तस्वीरें

तस्वीर में देखा जा सकता है कि विमान की खाली सीटों पर मिनाब स्कूल हमले में मारे गए बच्चों और पीड़ितों की तस्वीरें रखी गई हैं। उनके साथ बच्चों का सामान भी रखा गया है, जो इस दृश्य को और ज्यादा भावुक बना देता है।

खून से सने बैग और सफेद गुलाब से श्रद्धांजलि

प्लेन की सीटों पर बच्चों की तस्वीरों के साथ खून से सने स्कूल बैग भी नजर आए। गलिबाफ ने इन तस्वीरों के सामने सफेद गुलाब रखकर 168 बेगुनाह बच्चों को श्रद्धांजलि दी। तस्वीर में गलिबाफ तस्वीरों को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर दर्द और मायूसी साफ दिखाई दे रही है।
फोटो के साथ गलिबाफ ने कैप्शन लिखा, “इस उड़ान में मेरे साथी, मिनाब 168।”

28 फरवरी को हुआ था मिनाब स्कूल हमला

बता दें कि 28 फरवरी 2026 को ईरान के मिनाब में एक प्राथमिक स्कूल पर हमला हुआ था। इस हमले में 168 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद ईरान में भारी आक्रोश देखने को मिला था और इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया सामने आई थी।

शांति वार्ता पर अमेरिका पर जताया अविश्वास

इस्लामाबाद पहुंचने के बाद गलिबाफ ने तस्नीम न्यूज एजेंसी से बातचीत में अमेरिका के इरादों पर शक जताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों के साथ बातचीत का अनुभव हमेशा अनुबंध उल्लंघन और अविश्वास से भरा रहा है। गलिबाफ ने कहा, “ईरान अच्छी नीयत के साथ बातचीत में शामिल हो रहा है, लेकिन हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं है।”

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “ईरान के पास दुनिया को डराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। वे आज बातचीत की मेज पर हैं, यही उनकी मजबूरी है।”

वार्ता पर टिकी दुनिया की नजर

इस्लामाबाद में होने वाली यह शांति वार्ता बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बातचीत युद्ध रोकने की दिशा में बड़ा कदम हो सकती है। अब देखना होगा कि यह बातचीत तनाव कम करती है या हालात और ज्यादा बिगड़ते हैं।

Hot this week

पलामू के विकास को लेकर सांसद की दिल्ली में अहम बैठक

New Delhi : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम...

ओडिशा में बस-ट्रक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Koraput (Odisha) : ओडिशा के कोरापुट जिले में एक...

Topics

ओडिशा में बस-ट्रक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Koraput (Odisha) : ओडिशा के कोरापुट जिले में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img