धनबाद पुलिस का बड़ा कदम, फरार प्रिंस खान के घर पर चिपकाया इश्तहार

Jharkhand Crime News : धनबाद में फरार चल रहे अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने उसके घर पर इश्तहार चिपकाया है। साथ ही उसके भाई गोपी खान और करीबी सहयोगी सेफी खान के ठिकानों पर भी Notice जारी कर चस्पा किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार Bank मोड़ थाना के सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार पुलिस टीम के साथ वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पहुंचे। वहां Prince Khan के घर पर विधि के अनुसार इश्तहार चिपकाया गया। इस दौरान आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। इश्तहार के जरिए आरोपी को तय समय के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ संपत्ति कुर्की जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने कहा कि पुलिस कोर्ट के निर्देशों का पालन कर रही है और फरार आरोपियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रशासन ने आम जनता से भी Appeal की है कि यदि किसी को आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि कार्रवाई तेजी से की जा सके।

Hot this week

गिरिडीह में रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ACB ने 5 हजार रुपए के साथ पकड़ा

ACB Jharkhand : झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार...

Topics

चाईबासा में युवक का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका, जांच जारी

Chaibasa news : झारखंड के चाईबासा जिले के कुमारडूंगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img