गिरिडीह में स्कूल रुआर कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला, नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

Giridih news : गिरिडीह में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने की। उन्होंने दीप जलाकर कार्यशाला की शुरुआत की।

इस दौरान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाले ‘स्कूल रुआर’ (RUAR) कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ना है।

उपायुक्त रामनिवास यादव (Ramniwas Yadav) ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने और गांव-गांव में जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। साथ ही नामांकन शिविर, जागरूकता रैली और Drop Out बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यशाला में अधिकारियों को कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और जिम्मेदारियां भी बताई गईं। उन्हें निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर तय समय में लक्ष्य पूरा करें।

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की नींव है। इसलिए सभी अधिकारी नियमित Monitoring करें और रोजाना प्रगति रिपोर्ट दें। उन्होंने स्कूलों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए और अभियान को सफल बनाने का भरोसा जताया। इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज सहित कई अधिकारी, शिक्षक और कर्मी उपस्थित थे।

Hot this week

गिरिडीह में रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ACB ने 5 हजार रुपए के साथ पकड़ा

ACB Jharkhand : झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार...

Topics

चाईबासा में युवक का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका, जांच जारी

Chaibasa news : झारखंड के चाईबासा जिले के कुमारडूंगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img